नई दिल्ली

आयुष मंत्री भारत सरकार ने आयुर्वेद महोत्सव 2025 का पोस्टर लांच कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आयुरमहोत्सव 2025 टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब भारत सरकार के आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगामी राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर लांच करते हुए अपनी शुभकामना दी।
आयुरमहोत्सव टीम से डॉ रिषभ ने संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि आगामी 12-14 दिसंबर 2025 को पंचकुला हरियाणा में यह आयुर्वेद महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश भर से आयुर्वेद के डॉ, विशेषज्ञ , कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही आयुष मंत्रालय के अधिकारी, मंत्री भी इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर से हजारों की संख्या में आयुर्वेद विश्व विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी प्रतिभाग करने वाले हैं।
इस पूरे कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्री भारत सरकार ने भी अपनी शुभकामना प्रेषित किया है इसके लिए हम आयुष मंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button