मानव उत्थान सेवा समिति ने मोहिनी के शुभ विवाह पर दिया उपहार, नवदंपति को मिला संतो का आशीर्वाद

पीलीभीत,(आनन्द धारा)। सुविख्यात, समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा आश्रम पूरनपुर (जिला पीलीभीत) द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। महात्मा अनुरक्ति बाई जी द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को ग्राम पिपरगहना, विकास खंड बिलसंडा निवासी प्रेमी श्री गुरुबक्श सिंह की पुत्री मोहिनी के शुभ विवाह अवसर पर संस्था की ओर से उपहार भेंट कर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति द्वारा एक टीन का बड़ा सन्दूक एवं एक फर्राटा पंखा भेंट किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल और भी बढ़ गया। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं प्रेमी बंधुओं ने नवविवाहित जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सुख पाल सिंह, जगपाल सिंह, रिन्यू सिंह, नक्षत्र पाल सिंह, गुरुबक्श सिंह, बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

समिति के इस सहयोगात्मक कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जो समाज सेवा एवं मानव कल्याण के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



