Homeसामाजिक

स्वतंत्रता दिवस पर आईपीएस डॉ. प्रवीन व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाल ही में पीपीएस अफसर से आईपीएस बने नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन को शुभारंभ फाउंडेशन (इंडिया) ने राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा है। इसके अलावा संस्था के सरंक्षक पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लखनऊ) विनोद कुमार सिंह व कनाडा के राजीव गुप्ता को भी संस्था ने सम्मानित किया है।
शुक्रवार, 15 अगस्त को साहिबाबाद स्थित पार्थ पैराडाइज होटल के सभागार में मानवता को समर्पित शुभारंभ फाउंडेशन ने अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवा, पुलिस एवं पत्रकारिता से जुड़े कई लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्र गौरव’ सम्मान प्रदान किया गया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “मानवता ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। हमने समाज सेवा का जो संकल्प लिया है, उसके प्रति हमेशा हमारी वचनबद्धता कायम रहेगी।” उन्होंने 15 अगस्त की सुबह मलिन बस्तियों में बच्चों के साथ संस्था की ओर से ध्वजारोहण किया। उसके बाद गरीब बच्चों को उपहार बांटे। फिर शाम छह बजे राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित कुल 32 हस्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
इससे पहले सभी सम्मानित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो बालिकाओं ने भगवान गणेश की वंदना से जुड़ी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री मंजीत सिंह राठौर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश चक्रवती आदि ने अतिथियों को अवार्ड, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत-सम्मान किया।
अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, शुभारंभ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लखनऊ) विनोद कुमार सिंह, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह के कार्यों की सराहना की है। इस अवसर पर श्रीमती मंजू सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में उपस्थित तीन कवियों ने राष्ट्रभक्ति की कविताओं से पूरा वतावारण देशभक्तिमय कर दिया। भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से पूरा हाल गूंज उठा। कार्यक्रम में सुभाष जैन, तेजपाल मावी, सतीश सिंह, नीरज शर्मा, राजेन्द्र पांडेय, नारायण बिस्सा, अनुपमा सिंह, गौरव चौधरी के अलावा समाजसेवी, शिक्षक, पत्रकार एव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button