Homeराजनीतिसामाजिक

वार्ड 53 पार्षद कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने की सराहना

गाजियाबाद, पवन शर्मा। दिनांक 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के गोविन्द पुरम मंडल के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार राजू और मंत्री राकेश चौधरी के सहयोग से सेक्टर 23 संजय नगर स्थित वार्ड – 53 के पार्षद कार्यालय पर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष कैंप आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रईसपुर और एल व एम ब्लॉक के सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों ने कैंप में भाग लेकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। इस पहल को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। वरिष्ठ नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षद और भारतीय जनता पार्टी की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आशीर्वाद व धन्यवाद व्यक्त किया।

कैंप के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पहल बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद बुजुर्ग अब बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

इस कार्यक्रम ने स्थानीय जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button