Homeगाजियाबादसामाजिक

“गाजियाबाद में सैनिक परिवार की मासिक बैठक, तीन वर्ष बाद सभागार में चाय पर चर्चा”

गाजियाबाद। विषम मौसम के बावजूद सैनिक परिवार की मासिक बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन जिला सैनिक बोर्ड के सैनिक सभागार में हुआ, जहां लंबे अंतराल के बाद सभी सदस्य एक साथ बैठकर चाय पर चर्चा करते दिखाई दिए।

बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट बी.सी. बंसल, अध्यक्ष सैनिक परिवार गाजियाबाद, पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सैनिक ने की। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप सबके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि तीन वर्ष बाद सैनिक सभागार में पुनः एक साथ मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

बैठक में संगठन की गतिविधियों, पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को निरंतर सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

एडवोकेट बंसल ने विश्वास जताया कि सैनिक परिवार गाजियाबाद इसी प्रकार एकजुट होकर संस्था को मजबूती प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की सेवा और कल्याण ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और सभी सदस्य इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संगठन की एकता और सहयोग की भावना को सराहा और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ जुड़ने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button