Homeखेलगाजियाबाद

गाजियाबाद में होना वाला सीनियर नेशनल फ़ेडरेशन कप 2026 भारत कि सर्वोच्च कुश्ती प्रतियोगिता- अनिल यादव (छोटे नरसिंहनंद)

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रेस वार्ता में यति नरसिंहनंद गिरि जी महाराज ने बताया कि शिव शक्ति धाम डसना में होने वाला सीनियर नेशनल फेडरेशन कप 2026 गाजियाबाद में खेल को नई दिशा व दशा देगा और गाजियाबाद के युवाओं को प्रोत्साहित करेगा जो युवा खेल से जुड़े होते हैं वह हमेशा तमाम व्यसन से दूर रहते हैं और संस्कारी युवा बनते हैं इस आयोजन से गाजियाबाद का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकेगा और गाजियाबाद का नाम इतिहास में दर्ज होगा। श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट शिव शक्ति धाम डासना में 12, 13 व 14 फरवरी 2026 को भारतीय कुश्ती संघ का सीनियर नेशनल फेडरेशन कप 2026 का टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी आज प्रसवर्ता मे ट्रस्ट के सचिव अनिल यादव नें दी। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता मे देश भर से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलने वाली टॉप 16 टीमों को प्रफोरमेंस के आधार पर शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों का विदेश (कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक आदि) के लिए सलेक्शन किया जाएगा। यह  भारतीय कुश्ती संघ का भारत में होने वाली सर्वोच्च प्रतियोगिता है। इसमें देश भर के लगभग 550 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।
गाजियाबाद कुश्ती एसोशियन के उपाध्यक्ष राजू पहलवान नें बताया  कि यह प्रतियोगिता श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के रेसलिंग हॉल शिव शक्ति धाम डासना में कराई जाएगी।  पहले दिन 12 फरवरी 2026 में श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट की ओर से सभी खिलाड़ियों और भारतीय कुश्ती संघ के अधिकारियों (रेफरी, जज) के रहने, खाने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन में होने वाले सभी प्रकार के खर्चे आदि की व्यवस्था भी श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। गाजियाबाद कुश्ती  एसोशियसन के संरक्षक जयवीर पहलवान  नें बताया 13 फरवरी 2026 को महिला और पुरुष खिलाड़ियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता होंगी। महिला खिलाड़ियों को ग्रीक और रोमन प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया गया है। महिला खिलाड़ियों की सभी प्रतियोगिताएं 13 फरवरी 2026 को ही पूर्ण होंगी। आयोजन के दूसरे दिन 14 फरवरी 2026 को पुरुषों के भार वर्ग के अनुसार जो प्रतियोगिताएं शेष रहेंगी उन्हें पूर्ण किया जाएगा। पुरुष वर्ग के खिलाड़ी फ्री स्टाइल, ग्रीक और रोमन स्टाइल में प्रतियोगिता खेलेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से, बम्हैटा के खलीफा ब्रह्म यादव, सुदेश यादव, श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पवन सिंघल, श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट के सदस्य सुदेश यादव, श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट के कोच शिव कुमार यादव, मोहित बजरंगी, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button