गाजियाबाद
मिशन शक्ति के अंतर्गत तनु कक्षा 8 की छात्रा एक दिन की प्रधानाध्यापक बनायी गई

ग़ाज़ियाबाद।कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत तनु कक्षा 8 की छात्रा एक दिन की प्रधानाध्यापक बनायी गई जिसमें 1 दिन की योजना बनाकर विद्यालय में कार्य किया एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यालय में साइकिल रैली भी निकाली गई, साथ साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत समस्त स्टाफ व समस्त बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण व ऑफिस में स्वच्छता पर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में मनोरमा गीता, रिचा, अंजू, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार व समस्त बच्चों का सहयोग रहा।इसी क्रम में देवेंद्र कुमार इंचार्ज प्रधान अध्यापक ने बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दें कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।अंत में देवेंद्र कुमार इंचार्ज प्रधान अध्यापक ने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।



