Homeगाजियाबादसामाजिक

आर.के. गर्ग संभालेंगे RWA फेडरेशन की कमान, सीनियर सिटीजन की बैठक में बनी सहमति

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी के सीनियर सिटीजन हॉल में मंगलवार को आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के संयोजक मंडल सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के गठन एवं नेतृत्व को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सबसे पहले पैनल के नेतृत्वकर्ता का चयन किया जाए, जबकि अन्य पदों पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।
इसी क्रम में श्री आर.के. गर्ग के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। श्री गर्ग ने भी इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक महासचिव राजीव अग्रवाल ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि श्री आर.के. गर्ग का व्यक्तित्व सौम्य, सुलझा हुआ और सभी को साथ लेकर चलने वाला है। उन्होंने RTI जैसे माध्यमों से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है तथा प्रशासन के समक्ष मजबूत पक्ष रखा है। गुलमोहर सोसाइटी में उनके पूर्व अध्यक्षीय अनुभव एवं सिटी आरडब्ल्यूए फेडरेशन में वर्षों की सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त माना गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में उनका समर्थन किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था में स्थिरता, पारदर्शिता और नई ऊर्जा का संचार होगा। इस निर्णय को संगठन के गठन के प्रथम चरण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सदस्य:
आर.के. गर्ग, अजय जैन, प्रीतम लाल, विनय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, डॉ. मधु सिंह, मुकेश मनोहर, एस.के. शर्मा (वसुंधरा), महेश गौतम, वी.पी. सिंह, आर.के. आर्य, जय दीक्षित (ट्रांस हिंडन), प्रदीप गुप्ता (शालीमार गार्डन), जितेंद्र सिंघल (नई बस्ती), राम अवतार यादव, आर.के. गोयल, एडवोकेट हेमंत यादव, डॉ. विनीत, राम किशन शर्मा, सरदार बलदेव सिंह, एडवोकेट सुदीप साहू (हिंडन), नीरज कुमार मिश्रा, भुवन चंद्र जोशी, के.एल. मल्होत्रा, मुकेश गुप्ता (विजय नगर) एवं गौरव बंसल (गुलमोहर) सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button