Homeगाजियाबादसम्मानसामाजिक

संस्कार वैभव द्वारा बुद्ध पूर्णिमा एवं हीरक जयंती समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। हिंदी साहित्य समिति “संस्कार वैभव” द्वारा 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती एवं समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन की हीरक जयंती उनके आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात श्रीमती रेनू बाला सिंह जी ने भगवान बुद्ध के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया तथा मैथिली शरण गुप्त की प्रसिद्ध कविता *“सखि वे मुझसे कह कर जाते”* का भावपूर्ण पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया। आगे बढ़ते हुए रेनू बाला सिंह जी द्वारा रचित तथागत बुद्ध को समर्पित गीत का सामूहिक गान किया गया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

हीरक जयंती के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन जी के लिए अपने भावपूर्ण शुभकामना संदेश प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह जी ने उन्हें सम्मान पटका पहनाया, वहीं वरिष्ठ सदस्य श्रीमती आशा सक्सेना जी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सभी सदस्यों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए।

संस्कार सचिव श्रीमती मनीषी सिन्हा द्वारा सभी शुभकामना संदेशों को संकलित कर एक ई-पत्रिका के रूप में तैयार किया गया, जिसे विशेष उपहार के रूप में श्रीमती मीना जैन जी को भेंट किया गया।

इस पावन अवसर पर अपने आशीर्वचन में अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन जी ने अपने हृदय की भावनाएं व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी को उपहार प्रदान किए। यह हीरक जयंती समारोह सभी उपस्थित जनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button