Homeउत्तर प्रदेशसामाजिक

सामाजिक संस्था ‘उत्थान एक नई पहल’ का विस्तार, किरण जी बनीं सहारनपुर की जिला अध्यक्ष

सहारनपुर,(आनन्द धारा)। जनहित एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था “उत्थान एक नई पहल” ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए किरण जी को सहारनपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में संचालित हो रही है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि किरण लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और हजारों महिलाओं की सहायता कर चुकी हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण और निष्पक्ष सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोज प्रजापति ने कहा कि किरण जी के नेतृत्व में सहारनपुर जिले में संस्था का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से जिले में एक मजबूत टीम का गठन होगा, जो जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करेगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किरण जी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य करती रहेंगी और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद को प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर अनुराधा यादव, सविता रानी, सुधीर कुमार, अनिल कुमार, सुदेश जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने किरण जी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button