
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। श्रावण मास के पावन अवसर पर बालाजी युवा समिति के सदस्य हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान शिवभक्ति और धार्मिक उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
गंगाजल लेने गए शिवभक्तों में अमरजीत चौधरी, मोहित कौशिक एवं देवदत्त पंडित प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन कर पवित्र गंगाजल प्राप्त किया और भगवान शिव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की।
इस शुभ अवसर पर आदरणीय पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, ओमबीर चौधरी, मुकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि श्रावण मास में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारा और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया।



