Homeगाजियाबादराजनीतिसामाजिक

Ghaziabad में प्रधानमंत्री को समर्पित स्मारक मंदिर और सामाजिक सेवा केंद्र बनाने की मांग, सीएम को भेजा गया प्रस्ताव

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा)। समाजसेवी एवं ‘एक देश, एक नाम भारत’ अभियान के याचिकाकर्ता नमह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजकर गाज़ियाबाद में प्रधानमंत्री को समर्पित सार्वजनिक स्मारक मंदिर और सामाजिक सेवा केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है।

प्रस्ताव के अनुसार यह पहल बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड द्वारा 29 जुलाई 2026 को पारित प्रस्ताव के अनुरूप की गई है। आवेदन में अनुरोध किया गया है कि इस विषय को उत्तर प्रदेश राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के समक्ष विचार एवं संस्तुति के लिए भेजा जाए।

प्रस्ताव में गाज़ियाबाद में उपयुक्त भूमि आवंटन, भवन निर्माण के लिए आवश्यक सभी कानूनी एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां तथा एक पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास के गठन की अनुमति देने की मांग की गई है।

प्रस्ताव के अनुसार बनने वाले न्यास में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व ट्रांसजेंडर समुदाय को दिए जाने का सुझाव रखा गया है। साथ ही प्रस्तावित परिसर में वाचनालय और कौशल विकास केंद्र स्थापित कर ट्रांसजेंडर समुदाय एवं वंचित युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय या प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button