पाम रिज़ॉर्ट में सात दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य समापन “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के बीच हुआ विसर्जन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम रिज़ॉर्ट के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) द्वारा आयोजित सात दिवसीय भव्य गणपति महोत्सव का रविवार, 20 सितंबर को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य समापन हुआ। 14 सितंबर से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में गणपति स्थापना से लेकर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 14 सितंबर को सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान गणपति की भव्य स्थापना की गई। इसके बाद सात दिनों तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इसी क्रम में 18 सितंबर को राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर इस्कॉन गाजियाबाद द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में भाग लिया। भक्ति संगीत, हरिनाम संकीर्तन और भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
19 सितंबर को गणपति महोत्सव मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पाम रिज़ॉर्ट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बच्चे पहुंचे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं अन्य आकर्षणों ने मेले में चार चांद लगा दिए। देर शाम तक श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
नासिक ढोल की थाप पर निकला गणपति विसर्जन

महोत्सव के अंतिम दिन 20 सितंबर को गणपति विसर्जन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदाई दी। नासिक ढोल की थाप, रंग-गुलाल और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सैकड़ों श्रद्धालु गणपति विसर्जन समारोह में शामिल हुए और भक्ति में झूमते हुए बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि पाम रिज़ॉर्ट में इस वर्ष आयोजित गणपति महोत्सव बेहद भव्य, व्यवस्थित और भक्तिमय रहा तथा उन्होंने इस प्रकार का आयोजन पहले कभी अनुभव नहीं किया।
विसर्जन के पश्चात शाम को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणपति का प्रसाद ग्रहण किया।
नए निवासियों का आत्मीय स्वागत

गणपति महोत्सव के दौरान पाम रिज़ॉर्ट के नए निवासियों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नए निवासियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें पाम रिज़ॉर्ट परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएँ दी गईं।
नए निवासियों में प्रमुख रूप से श्री राजकुमार राघव, श्री पवन गुप्ता, श्री अर्पित श्रीवास्तव, श्री आनंद गर्ग, श्री शिवांग पाठक, श्री एस.पी. सिंह, श्री सुमित कुमार एवं श्री वरुण शुक्ला शामिल रहे।
आयोजन समिति एवं मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) की आयोजन समिति की ओर से अश्वनी शर्मा, पूर्णिमा गोयल, रवि कुमार, वैभव जैन, आनंद गर्ग, राजबीर त्यागी, पवन त्यागी, संजय तारिका, प्रीति त्यागी, अंकित बेलवाल, कृष्णा गुप्ता, राकेश अग्रवाल एवं शुभम सिंघल सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इस्कॉन गाजियाबाद से HG दामोदर लीला प्रभु जी एवं दैनिक जागरण से शहनवाज अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पाम रिज़ॉर्ट के राजकुमार राघव, पवन गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, वरुण शुक्ला, सुमित कुमार, शिवांग पाठक, संदीप शर्मा, शुभम सिंघल, लीना शर्मा, वंदना शर्मा, मोनिका कुमार, मंजरी जैन, कुसुम सहगल, बबीता शर्मा, राजीव गुप्ता, प्रमोद सिन्हा, संदीप मित्तल, विशाल त्यागी, शीला शिवपुरी, मंजू त्यागी, कलिला प्रसाद सिंह, विष्णु भगवान शर्मा, गोपाल दत्त बेलवाल, विजय चड्ढा, राजमोहन गोयल, उज्ज्वल वशिष्ठ, नेहा श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, आदित्य माथुर, आशा राव, पिंकी, सुमित, निशा, ऐनायना बत्रा, वीणा बांगा, नीरज शर्मा, मानसी शर्मा, शानू धवन, अमिता अग्रवाल, नेहा त्यागी, रश्मि त्यागी, सुशीला, सविता चौहान, अपर्णा त्यागी एवं जी.डी. गुप्ता सहित अनेक निवासी उपस्थित रहे।

PCG की ओर से कहा गया कि गणपति महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है। सात दिनों तक चले इस आयोजन में पाम रिज़ॉर्ट के निवासियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर महोत्सव को सफल बनाया।
आयोजन समिति ने गणपति महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं पाम रिज़ॉर्ट के निवासियों का आभार व्यक्त किया।



