
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम रिज़ॉर्ट के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पाँचवें वार्षिक अन्नकूट भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया।
यह आयोजन पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) द्वारा विगत पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं सोसायटी निवासियों के लिए कढ़ी-चावल एवं अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में मोहित अग्रवाल एवं रोटेरियन अश्वनी शर्मा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। इनके साथ रवि कुमार (अध्यक्ष, PCG), वैभव जैन (महासचिव), संदीप शर्मा (कोषाध्यक्ष), संजय तरीका (संयोजक), अंकित वेलवाल, पवन त्यागी (संरक्षक), आनंद गर्ग, विकास गुप्ता, श्वेता शर्मा एवं मीत तरीका सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह धार्मिक आयोजन पाम रिज़ॉर्ट की सामुदायिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बन चुका है। पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से निवासियों को एकजुट करना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।



