धूमधाम से मनाया गया नगर पंचायत पयागपुर के चेयरमैन बालेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव का जन्मदिन

बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। पयागपुर के चेयरमैन बालेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव (विपिन भईया) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में परिवार के लोगों और सगे संबंधियों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर कई गरीब व असहाय लोगो को दान भी दिया गया। परिजन व इष्ट मित्रों ने मिलकर केक काटा व जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा विभिन्न गावों में पहुंच कर अपनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए व सभी ने विपिन भईया जी के दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर अपने पयागपुर आवास पर अपने माता पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। और फोन, एसएमएस, सोशल मीडिया द्वारा एवं मुलाकात करते हुए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विपिन भईया के जन्मदिन के शुभअवसर पर सभी ने प्यार और आशीर्वाद दिए। सभी के द्वारा दी गई अपार शुभकामनाओं व बधाई के लिए विपिन भईया ने आभार प्रकट किया है। विपिन भईया के जन्मदिन के शुभअवसर पर एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, आदर्श चौधरी, चित्रांश श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव, पत्रकार विवेक सक्सेना, पत्रकार प्रभात कुमार पाठक, पत्रकार पंकज वर्मा, समाजसेवी सुधाकांत सक्सेना, हरीश कुमार यादव, अजीत सक्सेना, आदि द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आग्रह किया और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया व सभी ने हृदय सम्राट विपिन भईया को धन्यवाद व शुभकामनाएं दिया।



