
गाजियाबाद/घूकना,(आनन्द धारा न्यूज़)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा गजप्रस्थ दिवस के अवसर पर गजप्रस्थ के घूकना स्थित राज पब्लिक स्कूल में दिनांक 21 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान, नोएडा तथा सेंटर फॉर साइट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवा भाव के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में हृदय रोग, फिजिशियन, दंत रोग एवं आहार विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। साथ ही बीपी, रेंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, वजन, पीएफटी एवं नेत्र जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लगभग 50 हृदय रोगी, 40 दंत रोगी तथा 75 आहार रोगियों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया, जबकि करीब 250 लोगों ने विभिन्न जांचों का लाभ उठाया।
यह आयोजन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक, नमामि गंगे–गंगा विचार मंच (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार)के उत्तर प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान से सम्मानित, समाजसेवी एवं अधिवक्ता संदीप त्यागी रसम के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसे सामाजिक संगठनों द्वारा *गजप्रस्थ दिवस* के रूप में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद का पुराना नाम वर्ष 1740 ईस्वी तक गजप्रस्थ प्रचलन में रहा, जिसे कालांतर में गाजिउद्दीन नगर और फिर गाजियाबाद कहा जाने लगा।
कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ताने किया। इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने अधिवक्ता संदीप त्यागी रसम को माला व पटका पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संदीप त्यागी रसम के राष्ट्रहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों-जैसे सरकारी प्रतिबंध के बावजूद श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराना, 1857 की क्रांति के युद्ध स्थल पर बने मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद स्थल कराना, गाजियाबाद नगर निगम से नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पारित कराना तथा एक राष्ट्र–एक साथ त्रिस्तरीय चुनाव और एक राष्ट्र-एक मतदाता सूची जैसे चुनाव सुधार अभियानों-की सराहना करते हुए सभी ने उन्हें साधुवाद दिया।
शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल से डॉ. मुमुक्षु आर्य, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. लाइबा प्रसनजीत, डॉ. फैजल करीम, डाइटिशियन सोनाली शर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। वहीं सेंटर फॉर साइट से डॉ. शिवकुमार, प्रिंस, शशांक, विनीत, निखिल कुमार ने नेत्र जांच सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालकिशन गुप्ता, संजय शर्मा, डॉ. ओपी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मीरा गुप्ता, अंजना कुमार, सुषमा आहुजा, जे.एस. रंधावा, सिमरन रंधावा, बीकेएस पाल, राजकुमारी त्यागी, ऋषिक त्यागी, रेनू त्यागी, सीमा झा, विश्वेश्वर सिंह, प्रीति कुमारी, योगिता सिंह, मनोज कुमार, करमवीर धीगान, वीरेंद्र कंडेरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



