Homeगाजियाबादप्रशासन

गाजियाबाद में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

गाजियाबाद। अंजनी कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में अगले 02 दिवस में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना (औरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है,ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध/अपील है कि कृपया भारी वर्षा / ओलावृष्टि के दौरान निम्न उपाय / सावधानियां अपनाएं:-
रेडियो/टेलीविजन / सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें।
पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से सावधान रहें।
अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।
विद्युत तार/विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े NAGEMENT
धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।
निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले टीन शैड आदि को मजबूती से बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान यात्रा करने से बचें।
इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें।
खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें।
कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं।
मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है।
किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button