Homeगाजियाबादप्रशासन

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में नियमित जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में लोगों की बढ़ती भागीदारी को प्रशासन के प्रति आमजन के बढ़ते विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित मामलों की पूरी जानकारी ली।

डीएम ने शिकायतकर्ताओं से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने पहले भी संबंधित समस्या को लेकर कोई आवेदन दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच की आवश्यकता हो, अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करें और उसके बाद ही कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर लिया जाए, ताकि समाधान की गुणवत्ता का सही आकलन किया जा सके।

श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें और जनता को अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे “गरीब का गृह प्रवेश” अभियान और जनसेवा के प्रति उनकी सक्रिय कार्यशैली के चलते जनसुनवाई में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में नागरिक सीधे जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और प्रशासन से समाधान की उम्मीद जता रहे हैं।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुश्री ज्योति मौर्य, अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) अवनीश सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री विकास कश्यप सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button