Homeगाजियाबाद

निर्जला एकादशी पर इरोस सम्पूर्णम सोसायटी में छबील सेवा का आयोजन, राहगीरों को वितरित किया शीतल जल

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा/सुशील कुमार शर्मा)।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर इरोस सम्पूर्णम सोसायटी के ‘सुबह की बैठक’ ग्रुप द्वारा श्रद्धा, सेवा और परोपकार की भावना के साथ छबील सेवा का आयोजन किया गया। सोसायटी के मुख्य द्वार के बाहर राहगीरों, श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों एवं स्थानीय निवासियों को शीतल जल और पेय पदार्थ वितरित किए गए।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। सुबह से ही ग्रुप के सदस्य पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुट गए। बड़ी संख्या में लोगों ने छबील सेवा का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। इस दिन जलदान और अन्नदान को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए ‘सुबह की बैठक’ ग्रुप ने सामूहिक रूप से यह सेवा अभियान आयोजित किया।

सोसायटी के निवासियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सहयोग, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button