Homeगाजियाबादराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

रईसपुर शक्ति केंद्र पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के आह्वान तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गोविन्दपुरम मंडल के रईसपुर शक्तिकेंद्र पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविन्दपुरम मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार राजू रहे। अभियान का संचालन मंडल महामंत्री उपेंद्र शिशोदिया ने किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह समेत मंडल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर रईसपुर शक्तिकेंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, नालियों और मुख्य मार्गों पर सफाई की। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को स्वच्छ और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे स्वयं स्वच्छता को अपनाने के साथ-साथ आमजन को भी इसके लिए जागरूक करें।

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राजू ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन चलाया जाने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button