Homeराष्ट्रीयसामाजिक

गाजियाबाद में छात्राओं ने डीएम को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा) रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में स्नेह और आत्मीयता से भरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर तथा भागीरथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित भागीरथी स्पेशल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं के स्नेह से अभिभूत जिलाधिकारी ने उनका आभार व्यक्त किया और सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने भी डीएम के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कलेक्ट्रेट में आयोजित यह कार्यक्रम आपसी स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला रहा। कार्यक्रम ने प्रशासन और समाज के बीच आत्मीय संबंधों का भी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button