Homeगाजियाबादराजनीतिव्यापार

विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 में आधुनिक ट्रेड में ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण को भी जोड़ा गया

लखनऊ,(आनन्द धारा)। विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 में इस वर्ष आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेडों को विशेष महत्व दिया गया है। इसी क्रम में मेले में ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण को भी शामिल किया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, आधुनिक तकनीकों तथा युवाओं को प्रदान किए जा रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर प्रदर्शित प्रशिक्षण मॉडल, उपकरणों एवं तकनीकी नवाचारों का अवलोकन करते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button