मुरादनगर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, यज्ञ के साथ हुआ भूमि पूजन

मुरादनगर,(आनन्द धारा)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में टंकी रोड स्थित रामलीला स्थल पर बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन विकास तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान हनुमान जी की ध्वजा भी फहराई गई।
पूजन एवं यज्ञ का आयोजन पंडित चंद्रशेखर कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश
मुख्य अतिथि विकास तेवतिया ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी जीवन यात्रा और आदर्श मानव समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक कथा के मंचन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और चरित्र से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना भी है। रामलीला का आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
कमेटी के चेयरमैन बुद्ध प्रकाश गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कमेटी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कमेटी के संचालक अरविंद भारतीय और सुशील कुमार गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल तथा कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रामकिशन बंधु, गोपाल अग्रवाल, बोबी पंडित, महामंडलेश्वर उदित त्यागी, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अमरीश गोयल, संदीप सिंघल, अंकित सिंघल, राजकुमार गोयल, प्रमोद गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, भूपेंद्र पाल, संजय गोयल, मनोज शर्मा, पंकज गर्ग, राजकुमार गर्ग, डॉ. बबीता गर्ग, दमयंती सिंह, तनु शर्मा, शालिनी शर्मा, सभासद नितिन कुमार, संजय सिंघल, जितेंद्र गोयल, प्रदीप गोयल, महेश सिंघल, गिरीश गोयल, अनिल गोयल, हरिओम गुप्ता, राकेश गर्ग, मंगलसैन गर्ग, राकेश गोयल, पूरनमल जिंदल, विनोद जिंदल, अंशुल रस्तोगी, विवेक प्रकाश गर्ग, मोहित त्यागी, नितिन गोयल, नितिन अलंकार, ललित गोयल, दयानंद त्यागी, मोहित मुंडे, बिजेंद्र पाल, गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, योगेश सिंघल, नरेंद्र शर्मा, सतीश मित्तल और नितिन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के साथ ही मुरादनगर में रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियों का आगाज हो गया है।



