Homeनई दिल्लीप्रदर्शनराजनीति

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे सपा नेता अभिषेक गर्ग, कार्यकर्ताओं के साथ दर्ज कराई मौजूदगी

दिल्ली,(आनन्द धारा)। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा विशाल विरोध-प्रदर्शन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर गाजियाबाद विधानसभा 56 से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग अपनी पूरी टीम और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा “समाजवादी पार्टी सदैव जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष करती आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जब तक न्याय की मांग पूरी नहीं होती और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, हमारा यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। गाजियाबाद विधानसभा 56 का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
दिल्ली में आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में गाजियाबाद वि.स. 56 से अभिषेक गर्ग के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button