Homeअध्यात्मउत्तर प्रदेशसामाजिकस्वास्थ्य

श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से मेरठ में चला स्वच्छता अभियान, बच्चों, युवाओं व बड़ों ने दिया का सहयोग

मेरठ, (आनन्द धारा)। स्वच्छ भारत अभियान एवं “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत मेरठ आश्रम में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से महात्मा ज्योतिबाई जी एवं महात्मा आत्मप्रभा बाई जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान में आश्रम के बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज को स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न संस्कार बनाना आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण न केवल बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अभियान के दौरान नन्हे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह संदेश दिया कि स्वच्छता की आदत बचपन से ही विकसित की जा सकती है। वहीं बड़ों की सक्रिय सहभागिता ने बच्चों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अपने घर, आश्रम एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी से स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button