
गाज़ियाबाद, (आनन्द धारा)। निटरा, 7 अक्टूबर 2026 को नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) को बेंगलुरु में आयोजितऔद्योगिक प्रतिस्पर्धा पर सीआईआई ग्लोबल समिट में अनुसंधान एवं विकास सहयोग – सामग्री, रसायन एवं वस्त्र (बड़े उद्यम) श्रेणी में प्रतिष्ठित CII उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निटरा के महानिदेशक डॉ एम् एस परमार ने संगठन की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया जो न केवल गाज़ियाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का ये पुरुस्कार निटरा के अनुसंधान, नवाचार और उद्योगों के सहयोग की दिशा में निरंतर उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रमाण है। यह पुरस्कार विशेष रूप से उद्योग-उन्मुख अनुसंधान एवं विकास (R&D) में निटरा के योगदान को मान्यता देता है। निटरा ने उन्नत सामग्री, तकनीकी वस्त्र, टिकाऊ प्रौद्योगिकी, सुरक्षात्मक वस्त्र तथा विशेष परीक्षण तकनीकों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। पिछले तीन वर्षों में संस्थान ने अनेक नवीन उत्पाद, प्रक्रियाएं और प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं।
निटरा की प्रमुख R&D उपलब्धियों में मिल्कवीड फाइबर टेक्नोलॉजी, विशेष फायरफाइटिंग सूट, सतत एग्रो-टेक्सटाइल्स, उन्नत थर्मल टेस्टिंग इंस्ट्रूमेंट्स तथा जूट-आधारित तकनीकी वस्त्र शामिल हैं। ये उपलब्धियां प्राकृतिक एवं टिकाऊ सामग्री, सुरक्षा, संसाधन दक्षता और तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में नए समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इन R&D के माध्यमों से निटरा ने वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक एवं उद्योग-उपयोगी समाधानों में परिवर्तित करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। यह सीआईआई उत्कृष्टता पुरस्कार निटरा के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं समस्त टीम के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता और समर्पण की पहचान है। साथ ही, यह उद्योग भागीदारों के साथ निटरा के मजबूत सहयोग और प्रभावी R&D कार्यों को भी दर्शाता है। यह सम्मान निटरा को भारतीय वस्त्र उद्योग के लिए एक प्रमुख R&D सहयोगी के रूप में और मजबूत करता है तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
यह पुरस्कार अनुसंधान, नवाचार और उद्योग सहयोग में उत्कृष्टता की दिशा में एनआईटीआरए की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और भारतीय वस्त्र उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।



