
नोएडा,(आनन्द धारा)। गौतम बुद्ध नगर प्लान इंटरनेशनल इंडिया के वन स्टॉप सेंटर (OSC), गौतम बुद्ध नगर की ओर से सेंटर मैनेजर श्रीमती नीलम राठौर के नेतृत्व में स्टेकहोल्डर श्री निरंजन सिंह जी के विशेष सहयोग से 20 HIV एवं Syphilis संक्रमित जरूरतमंद मरीजों को राशन किट वितरित की गईं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य HIV एवं Syphilis के साथ जीवनयापन कर रहे जरूरतमंद मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है।

इस अवसर पर प्लान इंडिया OSC की सेंटर मैनेजर नीलम राठौर एवं पूरी टीम ने निरंजन सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग से जरूरतमंद मरीजों तक खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने का यह प्रयास सफल हो सका।
प्लान इंडिया OSC गौतम बुद्ध नगर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवनयापन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



