Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

आईएमए गाजियाबाद द्वारा एबीईएस कॉलेज में ‘स्कूल हेल्थ प्रोग्राम’ आयोजित

150 से अधिक छात्राओं को स्तन कैंसर, पीसीओएस और सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गाजियाबाद शाखा द्वारा ‘स्कूल हेल्थ प्रोग्राम’ के तहत एबीईएस (ABES) कॉलेज में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईएमए गाजियाबाद की कोषाध्यक्ष (Treasurer) डॉ. सारिका जैन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 150 से अधिक छात्राओं और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, उनके शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र लिए:
स्तन कैंसर जागरूकता (Breast Cancer Awareness): वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राशि अग्रवाल ने छात्राओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्वयं जांच (Self-Examination) की विधि और समय पर डॉक्टरी सलाह के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान से इस बीमारी का पूर्ण इलाज संभव है।

पीसीओएस (PCOS)- विशेषज्ञ डॉ. नीलू खनेजा ने पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के कारण, लक्षणों और प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या अपनाकर इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी टीकाकरण (HPV Vaccine): डॉ. नीलू खनेजा ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर जोर देते हुए इसके मुख्य कारणों और एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सही उम्र में टीकाकरण कराकर इस कैंसर से प्रभावी बचाव किया जा सकता है।
आईएमए गाजियाबाद की कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन ने एबीईएस कॉलेज प्रशासन और उपस्थित छात्राओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं और विशेषकर छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आईएमए की प्राथमिकता है, ताकि वे समय पर सही कदम उठाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकें।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गाजियाबाद शाखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button