Homeनोएडाशिक्षासामाजिक

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

नोएडा,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने प्रतिभाग किया।
इस वर्ष विचार गोष्ठी का विषय रहा देश के विकास में युवाओं की भूमिका इस पर सभी बच्चों ने अपने विचार रखे साथ ही इस विषय पर लेख भी लिखकर दिया।

इस अवसर पर संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने बच्चों के बीच अपने विचार रखे देश के प्रति अपना क्या योगदान होना चाहिए इस विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे. जे.पी जी ने भी बच्चों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के विषय में बच्चों को जागरूक कर इसके विषय में युवाओं को जागरूक किया।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम में आए सभी युवाओं के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम के अंत में सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button