Homeसामाजिक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में होगा संगठन का विस्तार- मनोज प्रजापति

अलीगढ़ (आनन्द धारा)। संस्था उत्थान एक नई पहल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में विस्तार अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने अलीगढ़ जिले में संगठन की जिम्मेदारी संजीव सिंह को सौंपते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह संस्था श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में संचालित हो रही है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाजसेवा से जुड़े लोगों को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसी उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

मनोज प्रजापति के अनुसार, संजीव सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके कार्यों और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्था ने उन्हें अलीगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में अलीगढ़ जिले में मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सम्राट, चंदन, रामप्रीत, सविता रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button