Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

पाम कल्चरल ग्रुप, पाम रिज़ॉर्ट में भव्य दो दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन

हल्दी-मेहंदी से लेकर भव्य बारात एवं विवाह समारोह तक श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

गाजियाबाद,(पवन शर्मा/आनन्द धारा)।  राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम रिज़ॉर्ट में पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) के तत्वावधान में दो दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं एवं निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में यह आयोजन एक दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता था, जबकि इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप देते हुए दो दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया।

महोत्सव के प्रथम दिवस तुलसी माता के विवाह की तैयारियों के अंतर्गत विशेष हल्दी एवं मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन तुलसी माता के भव्य श्रृंगार एवं विवाह समारोह की परंपराओं को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया।

तुलसी विवाह की भव्य बारात पाम रिज़ॉर्ट परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर पाम रिज़ॉर्ट के एक अन्य मैदान में बनाए गए विवाह स्थल तक पहुँची। बारात में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और पारंपरिक गीतों के बीच बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल तक पहुँचे। पूरे आयोजन में पारंपरिक भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

विवाह स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, जहाँ कई हजार श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ पूरे महोत्सव को भव्य, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करने के विशेष प्रयास किए गए।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में PCG अध्यक्ष रवि कुमार, महासचिव वैभव जैन, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, संयोजक संजय तरीका एवं कार्यक्रम संयोजक पूर्णिमा गोयल का विशेष योगदान एवं प्रयास रहा।

इसके अतिरिक्त PCG संस्थापक अश्वनी शर्मा तथा संरक्षक मंडल के पवन त्यागी, राजवीर त्यागी, आनंद गर्ग एवं कुसुम सहगल का विशेष मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में वीणा बंगा, आशीष बंगा, अंकित बेलवाल, मीत तरीका, शुभम सिंगल, प्रीति त्यागी (सचिव, PCG), वंदना शर्मा, मंजू त्यागी, कृष्णा गुप्ता, मंजरी जैन, मोनिका कुमार, लीना शर्मा, अनिल टंडन एवं राकेश अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

वधू पक्ष की ओर से यजमान पीयूष चौहान एवं रियांका सिंह के प्रति समस्त आयोजन समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं वर पक्ष की ओर से अतुल गोयल एवं खुशबू गोयल ने प्रतिनिधित्व किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button