Home

दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

मुरादनगर (मनीष गोयल)। कृषि विज्ञान केन्द्र मे आत्मा योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा कि किसानों को विभाग चलायी जा रहीं योजनाओं का बढ़ चढ कर लाभ प्राप्त करना चाहिए, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ने के साथ साथ उनकी आमदनी भी बढ़े। उन्होने किसानों को सरसों के मिनिकीट निःशुल्क प्रदान किए।
कार्यक्रम मे किसानों कों खरीफ  कटाई के साथ साथ की खेती के बारे मे जानकरी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने किसानों को आत्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी। डॉ सरिता जोशी ने मोटे अनाजों की पौष्टिकता के बारे में किसानों को अवगत कराया तथा कृषि विज्ञान केंद्र पर सब्जियों की नर्सरी के पौधों की उपलब्धता के बारे में बताया। डा तुलसा रानी ने मिट्टी परीक्षण की विधि की जानकारी दी तथा केवीके पर स्थित प्रयोगशाला में नमूने भेजने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीपी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डॉ सचान, कार्यक्रम प्रभारी बीटीएम दुर्गाशंकर मिश्रा, विनीता सिंह, सुगंधा राज, हरबीर सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप मुखिया, आनंद सिंह, ऋषिपाल सिंह, शिवराज सिंह, राजाराम दौसा, बलजीत सिंह, सतीश त्यागी, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button