Homeयात्रा

गाजियाबाद में जाम से मिलेगी राहत, जीटी रोड पर बनेगी नई एलिवेटेड रोड

गाजियाबाद। जीटी रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए नया बस अड्डा से दौलतपुरा लोहा मंडी तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर शुक्रवार को गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। 

बैठक के दौरान जीटी रोड पर लगने वाले जाम और उसके समाधान को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को परियोजना की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

यातायात होगा सुगम, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
गाजियाबाद के लिए यह एलिवेटेड रोड बेहद फायदेमंद साबित होगी। इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। खासकर नया बस अड्डा से दौलतपुरा लोहा मंडी तक सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए यह सड़क बेहद उपयोगी होगी। 

इसके साथ ही,औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि सुगम यातायात से माल परिवहन में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस परियोजना की सराहना की है और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। 
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और जल्द से जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस परियोजना पर तेजी से कार्य होगा और शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button