
गाजियाबाद, अप्रैल 27। गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग को लेकर चल रहे अभियान को एक नई गति मिली जब भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने एडवोकेट संदीप त्यागी रसम के नेतृत्व में चल रहे नाम परिवर्तन प्रयासों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। संदीप त्यागी रसम ने अब तक मिले जनसमर्थन का विस्तृत ब्योरा सौंपा, जिस पर मयंक गोयल ने इस विषय को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
रसम ने बताया कि 2018 से अब तक 152 सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और संत समुदाय से समर्थन मिला है। 1.25 लाख से अधिक नागरिकों ने मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन जताया, वहीं नगर निगम ने भी भारी बहुमत से नाम परिवर्तन प्रस्ताव पारित किया है। इस अभियान के पक्ष में कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता समर्थन दे चुके हैं।
संदीप त्यागी रसम के साथ इस अवसर पर कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



