Homeशिक्षासामाजिक

गजप्रस्थ के लिए संकल्पबद्ध होकर मनाया शिक्षक दिवस

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज)।  5 सितंबर, शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रसम द्वारा राज पब्लिक स्कूल गजप्रस्थ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया रसम द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह दो दशक से अधिक समय से अनवरत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी नेता पंडित अशोक भारतीय द्वारा की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि विद्यालय में जिस प्रकार बच्चों को संस्कार दिए जा रहे हैं। सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है वह सभी विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है पंडित अशोक भारतीय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बोलते हुए कहा कि

गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज पब्लिक स्कूल की तरफ से विद्यालय के सभी बच्चों के माता-पिता में उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण आधुनिक मशीन के माध्यम से निशुल्क कराया गया। जिसमें लगभग 2 मिनट के समय में मशीन के ऊपर खड़े होने भर से पूरे शरीर की स्कैनिंग हो जाती है। रजनीश अग्रवाल द्वारा यह परीक्षण मशीन के माध्यम से किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए रसम के संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम ने गजप्रस्थ की आवश्यकता और अत्याचारियों के नाम पर बसे शहरों का आज भी मौजूद होना उन अत्याचारियों को सम्मानित करना उनका महिमा मंडन करना है, इसको विशाल हृदय का बनकर सभी वर्गों को हठपूर्वक विसर्जित करना चाहिए ऐसे नामो को तुरंत आगे बढ़कर समाप्त करने में अपना योगदान देना चाहिए जहां तक संभव हो उनके पुराने नाम वापस लौटाए जाएं और अगर कहीं ऐसी स्थिति है कि पुराना नाम नहीं होना चाहिए तो कोई आधुनिक समय के महापुरुषों के नाम पर इन अत्याचारियों के नाम को बदल देना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से से कहना चाहता हूं कि शहर व जिले के नागरिकों के मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए गाजियाबाद नाम को यथाशीघ्र परिवर्तित कर इसका पुराना नाम लौटाना चाहिए सरकार द्वारा नगर-निगम को ग्रेटर बनवाने पर विचार किया जा रहा है यह नाम परिवर्तन के लिए उचित समय है।
शिक्षक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में छह शिक्षक शिक्षिकाओ – विश्वेश्वर सिंह रेनू त्यागी प्रीति रानी सीमा झा योगिता सिंह सिमरन
को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती राजकुमारी त्यागी द्वारा बताया गया कि विद्यालय में आज शिक्षण कार्य बच्चों द्वारा किया गया व मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया।

वंशिका जीवन कृति शैली राशि देव अनुभव रिदम और तमन्ना शानवी, रागिनी ने क्लास में शिक्षक बनकर आज शिक्षण कार्य कराया। मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, सौरभ यादव, रवि कटारिया, राजकुमारी त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, मनोज कुमार, ऋषिक त्यागी, योगिता सिंह व अरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button