Homeअध्यात्मसामाजिक

श्री प्रेमपुरी आश्रम साहिबाबाद में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन संपन्न

साहिबाबाद, 26 फ़रवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री प्रेमपुरी आश्रम, साहिबाबाद में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और श्रद्धा के बीच सत्संग, भजन-कीर्तन और भंडारे का दिव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में आत्म-अनुभवी संत-महात्माओं ने गीता, रामायण सहित विभिन्न धर्मग्रंथों के आधार पर सारगर्भित सत्संग-प्रवचन किए। महात्मा श्री भजनानंद, महात्मा श्री प्रेमपरागानंद , महात्मा श्री अत्रेय बाई जी सहित अन्य संतों ने श्रद्धालुओं को शिव तत्व की महिमा और मानव धर्म एवं अध्यात्म के महत्व से अवगत कराया। उनके अमृतमयी वचनों ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

भक्ति-रस से सराबोर हुआ माहौल 
मधुर भजन-कीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोभाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया और दिव्य अनुभूति प्राप्त की। वहीं, यूथ टीम सदस्य गौरव वर्मा ने अध्यात्म एवं विज्ञान के समन्वय और आध्यात्मिक चेतना पर विचार प्रस्तुत किए। 

शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
इस शुभ अवसर पर श्री शिव-हनुमान मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महाशिवरात्रि का पुण्य लाभ अर्जित किया। 

सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन
सत्संग कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मानव उत्थान सेवा समिति के मानव सेवा दल, यूथ टीम एवं सभी प्रेमी सज्जनों का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन के लिए समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button