
नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट और सन्मार्ग इवेंट एक्सपर्ट के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश शुक्ला चेयरमैन स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमांशु पांडे ने कहा कि आयोजन के लिए हम श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के आभारी हैं। गायक कलाकारों के द्वारा गीत और भजन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि मुकेश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने समूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज की रीढ़ है। शिक्षक न केवल विषय ज्ञान प्रदान करता है बल्कि संस्कार और नीति का भी बोध कराता है।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इस्कॉन कम्युनिकेशन के राष्ट्रीय निदेशक- बृजेंद्र नंदन दास ने कहा कि आज भारत के महान प्रोफेसर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मानते हैं।
आध्यात्मिक गुरु इशिका तनेजा ने कहा की गुरु के अनुशासन में रहकर ही शिष्य जीवन में सफलता की ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों के लिए आभार व्यक्त किया।
आध्या गौर दास ने कहा कि शिक्षक का आदर और सम्मान समाज को मजबूत करता है। सुश्री स्वाति महाजन ने कहा कि आज के दिन हम न केवल डॉ राधाकृष्णन को स्मरण करते हैं बल्कि संपूर्ण शिक्षक समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, के साथ ही वास्तु सलाहकार प्रदीप जैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ एमके तनेजा, आध्यात्मिक गुरु ईशिका तनेजा, सन्मार्ग इवेंट एक्सपर्ट के सीईओ हिमांशु पांडेय, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी, सुश्री स्वाति महाजन, ट्रू टॉपर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर, और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें मुख्य रूप से डॉ एस डी शर्मा, डारेक्टर के.डी इंस्टीट्यूट, डा० वाग्मिता त्यागी, सुश्री रीना वर्मा, सुश्री वीणा गोयल, सुश्री रुचि बजाज, सतीश शर्मा, डॉ मोना सिंह, सुश्री प्रेरणा चौहान, सुश्री रुचिका सुखीजा, सुश्री वीणा ढींगरा, डॉ मधु वेद, सुश्री मनीषा जोशी, डॉ अंशु चक्रवर्ती, सुश्री रश्मि त्रिपाठी, डॉ विनय कुमार झा, श्रीनिवासन श्री राम, सुश्री गीतिका चोपड़ा, सुश्री शैली बिस्ट, डा० शुचिता गुप्ता, इंदर मलिक, नीरज गुप्ता, सुश्री रितु दीवान, और सुश्री मीनाक्षी यादव रहे।



