महाशिवरात्रि पर ‘नशा छोड़ो अभियान’, सद्भावना यात्रा के साथ सत्संग समारोह आयोजित

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में “नशा छोड़ो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक यात्रा में सुविख्यात श्री सतपाल महाराज के शिष्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यात्रा में महात्मा श्री पीयूषानंद जी एवं महात्मा श्री कादंबरी बाईं की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को नशामुक्ति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि और संकल्प का पर्व है, ऐसे में नशा छोड़कर समाज को नई दिशा देने का प्रण लेना चाहिए।

सद्भावना यात्रा के पश्चात प्राचीन संतोषी माता मंदिर, पुष्प विहार, मदन गिरी में एक विशाल सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति, सेवा तथा संयम का संदेश ग्रहण किया।
कार्यक्रम में लाल सिंह, रूप जल प्रजापति, सुरेश सिंह, जल सिंह, प्रहलाद सिंह बिष्ट, पुष्पेंद्र नायक, जयवीर सिंह, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती सुनीता प्रजापति, रामस्वरूप, भंवर लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक जागरूकता के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।



