Homeशिक्षासामाजिक

कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन, रैली निकालकर किया जागरूक

गाजियाबा,आनन्द धारा। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 को कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर, विकास क्षेत्र मुरादनगर में स्कूल चलो अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान शिक्षा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया तथा “घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ” एवं “आधी रोटी खाएंगे, बच्चे जरूर पढ़ाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती कविता देवी सहित अनेक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय स्टाफ के सदस्य-श्री देवेंद्र कुमार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), श्रीमती मनोरमा, श्रीमती रिचा सिंह, श्री देवेंद्र सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती ज्योति एवं श्रीमती मीनू-ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान जिन बच्चों का नामांकन किया गया, उनका विद्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा प्रधानाचार्य की ओर से उन्हें शिक्षण किट वितरित की गई।

कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री देवेंद्र कुमार ने समस्त ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button