Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

22वें राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार में देशभर से जुटे 400 से अधिक विद्वान, मानव कल्याण के शास्त्र हैं ज्योतिष और वास्तु: पंडित शिवकुमार शर्मा

गाजियाबाद। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित 22वां राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आए 400 से अधिक ज्योतिषाचार्यों, वास्तु विशेषज्ञों और जिज्ञासुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी विधायक दिनेश कुमार गोयल ने किया। सेमिनार के प्रथम और द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश कुमार गोयल और डॉ. आनंद भारद्वाज उपस्थित रहे। दोनों सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः आचार्य अनिल वत्स और डॉ. एचएस रावत ने की।

केंद्र के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज और प्रबंधक अजय कुमार जैन ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार 22 वर्षों से मानव कल्याण की भावना से यह निःशुल्क आयोजन कराया जा रहा है।

पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि ज्योतिष और वास्तु केवल ज्ञान की विधाएं नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर बनाने वाले शास्त्र हैं। इनका उद्देश्य समाज और मानव मात्र का कल्याण है।

सेमिनार के प्रथम सत्र में ज्योतिष से जुड़े विषयों पर विद्वानों ने अपने विचार रखे। डॉ. श्याम कोहली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, ऋग्वेदाचार्य आनंद पुरोहित, राजा रमण खन्ना, डॉ. विजय कुमार मिश्र, आचार्य अवध बिहारी शुक्ला, पंडित सुरेश गौड़ और गुरु मां चेतना जी ने ज्योतिष के जनोपयोगी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

वास्तु सत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. अशोक सचदेवा, डॉ. कुणाल कौशिक और इंजीनियर हिमांशु गर्ग ने वास्तु के व्यावहारिक अनुभव साझा किए।

डॉ. आनंद भारद्वाज ने पृथ्वी की ऊर्जा को मापने का प्रत्यक्ष प्रयोग कर दिखाया और वास्तु दोष निवारण के सरल एवं उपयोगी उपाय बताए। वहीं डॉ. अशोक सचदेवा ने पृथ्वी और मानव ऊर्जा के संतुलन पर प्रयोगात्मक जानकारी दी।

इस अवसर पर सेमिनार की स्मारिका “वास्तु दर्शन” और डॉ. आनंद भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक “वास्तु शास्त्र” का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में पं. दुलीदत्त कौशिक, वास्तुविद शरद पुरवार, पंडित श्रवण कुमार शर्मा, मयंक वशिष्ठ, प्रियांश कौशिक, पंडित कृष्ण शर्मा, पंडित अंकित शर्मा, श्रीराम कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button