Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

गाजियाबाद में 14 जून को होगा 22वां राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार, देशभर से जुटेंगे 300 से अधिक विद्वान

गाजियाबाद,(आनन्द धारा) शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में आगामी 14 जून रविवार को एक दिवसीय 22वां राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लायंस एनेक्सी सेमिनार हॉल, लायंस आई हॉस्पिटल, कवि नगर में होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज और प्रबंधक अजय कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभर के ज्योतिष और वास्तु क्षेत्र के विद्वानों को एक मंच पर लाया जा रहा है। सेमिनार में संपूर्ण भारत से करीब 300 से अधिक विद्वान, विशेषज्ञ और जिज्ञासु शामिल होंगे।

सेमिनार का पहला सत्र उद्घाटन एवं ज्योतिष परिचर्चा पर आधारित होगा, जिसमें वर्तमान समय में विश्व स्तर पर चल रहे घटनाक्रमों का ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विश्लेषण किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र में वास्तु शास्त्र और मानव जीवन पर उसके प्रभाव विषय पर विशेषज्ञ विस्तार से विचार साझा करेंगे।

इस वर्ष सेमिनार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित विद्वानों की भागीदारी रहेगी। ज्योतिष क्षेत्र के आचार्य अनिल वत्स, पंडित शैलेंद्र पांडे, विदुषी वरदा नारायण, डॉ. श्याम कोहली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, डॉ. आनंद पुरोहित, डॉ. केपी मुद्गल, डॉ. एचएस रावत और सद्गुरु मां चेतना जी सहित कई विद्वान शामिल होंगे।

वहीं वास्तु विषय पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. अशोक सचदेवा, डॉ. कुणाल कौशिक और इंजीनियर हिमांशु गर्ग अपने विचार रखेंगे।

पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्वानों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बाहर से आने वाले विद्वानों के लिए संस्था की ओर से भोजन, आवास और सम्मान की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। विद्वानों का आगमन 13 जून से शुरू हो जाएगा।

सेमिनार का उद्घाटन एमएलसी विधायक श्री दिनेश कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इसके अलावा डॉ. विजय कुमार मिश्रा, इंजीनियर सतीश चौधरी, शिक्षाविद राजा रमण खन्ना, डॉ. गौरव सिरोही, पंडित सुरेश गौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button