Homeनई दिल्लीसामाजिक

मानसिक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए दुलारी देवी फाउंडेशन में आयोजित हुई विशेष कार्यशाला

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। दुलारी देवी फाउंडेशन के मुख्यालय में 26 जून 2026 को ‘मानसिक शक्ति’ पर एक खास कार्यशाला रखी गई। इस कार्यक्रम को दुलारी देवी फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी सहयोग किया और आर्चिका फाउंडेशन ने इस कार्यशाला का आयोजन किया।

आर्चिका फाउंडेशन से पुष्पांजलि वर्मा ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान से हम अपने मन को कैसे मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं। लोगों को उनके सुझाव बहुत पसंद आए।

इस कार्यशाला को कामयाब बनाने में आर्चिका फाउंडेशन से पुष्पांजलि वर्मा और विवेक जी का साथ मिला। दुलारी देवी फाउंडेशन की तरफ से केंद्रीय समन्वय प्रमुख सुब्रतो मन्ना, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शालिनी गोयल और टीम के अंश, सूरज, वंशिका, रागिनी, महरीन, हार्दिक और अर्जुन ने पूरी मदद की।

संस्था का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button