Homeगाजियाबादराजनीति

एनआरएलएम से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, विकसित भारत निर्माण में निभाएंगी अहम भूमिका – सांसद संगीता यादव

गाजियाबाद। रानी दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता यादव की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सांसद महोदया के आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ व जिला विकास अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तवा द्वारा पुष्प गुच्छ, पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। बैठक में दीनदयाल अन्त्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विगत 12 वर्षों में संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं की होगी अहम भूमिका: सांसद राज्यसभा संगीता यादव
बैठक के दौरान मिशन के विभिन्न घटकों के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मा० सांसद महोदया ने कहा कि विगत 12 वर्षों में एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं तथा भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए मा० सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

एनआरएलएम के अंतर्गत जनपद की प्रमुख उपलब्धियां
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में दीनदयाल अन्त्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कुल 44,716 परिवारों का संतृप्तिकरण किया गया है। मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र में सम्मिलित 453 समूहों सहित कुल 3,086 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त- स्टार्टअप कॉस्ट प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की संख्या – 2,437, रिवॉल्विंग फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की संख्या – 2,533, सामुदायिक निवेश निधि प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की संख्या – 1,865, कैश क्रेडिट लिमिट से आच्छादित स्वयं सहायता समूहों की संख्या – 2,043, गठित ग्राम संगठनों की संख्या – 170, स्टार्टअप कॉस्ट प्राप्त ग्राम संगठनों की संख्या – 163, जोखिम निवारण निधि प्राप्त ग्राम संगठनों की संख्या – 48, गठित संकुल स्तरीय संघों की संख्या – 16, आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस/ई-रिक्शा इकाइयों की संख्या–1 हैं। बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति, लाभार्थियों के सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन
सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता यादव ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। सांसद ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मिशन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button