Homeनोएडाशिक्षासामाजिक

केयर स्किल अकेडमी नोएडा में “इंडियन बैंक” ने मिशन 120 के अभियान के तहत कैंप लगाकर युवाओं का खाता खोला

नोएडा,(आनन्द धारा)। केयर स्किल अकेडमी नोएडा सेक्टर 8 में इंडियन बैंक दिल्ली साउथ टीम के द्वारा बैंक स्थापना के 120 वर्ष के उपलक्ष्य में मिशन 120 के अभियान के तहत नोएडा में खाता विहीन ऐसे युवा जिनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है उनका सेलरी अकाउंट ओपन किया और इंडियन बैंक की सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी खाता धारकों का 50 लाख का दुर्घटना बीमा जीरो बैलेंस अकाउंट फ्री चेक बुक, ए टी एम भी दिया जा रहा है।
एम डी विनोद कुमार ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि इंडियन बैंक 120 वर्ष पुराना भारतीय बैंक है और हमारा लक्ष्य है कि देश का कोई भी युवा खाता विहीन न हो इसके लिए हमारी बैंक इस तरह के विशेष कैंप के माध्यम से खाता ओपन किया जा रहा है. जबकि जोनल मैनेजर गीतांजलि का कहना है कि हमारी बैंक जीरो बैलेंस से हम सेलरी खाता ओपन कर रहे हैं और उनको निःशुल्क चेक बुक, एटीएम भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मिसन 120 के अभियान के तहत 120 हजार खाता ओपन करने का लक्ष्य बनाया गया है। बैंक का मानना है कि कोई भी व्यक्ति खाता विहीन न हो जिन महिलाओं का खाता नहीं है उनका इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
केयर स्किल अकेडमी के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने खाता ओपन करने के लिए इंडियन बैंक के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button