सार्थक एक नई सोच संस्था ने नोएडा में बड़ी धूम धाम के साथ विधायक हर्ष बाजपेयी का जन्मदिन मनाया

नोएडा,(आनन्द धारा)। प्रयाग शहर उत्तरी विधायक हर्ष बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा स्लम के बच्चों के साथ मिलकर धूम धाम से हर्ष बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया साथ ही सभी ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए मंगल कामना किया गया।
संस्था के मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि हर्ष बाजपेयी परिवार शहर का प्रतिष्ठित परिवार होने के साथ ही बहुत ही सभ्य संस्कारी के साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी है. आपकी दादी जी राज्यपाल रही, पिता जी विधायक रहे माता जी प्रोफेसर के साथ ही राजनीति में भी सक्रीय रही हैं तो इस तरह हम कह सकते हैं कि आप को राजनीति सीखने की जरूरत नहीं हुई विरासत में मिली हैजनता से लगातार जुड़कर कार्य करने की शैली के ही कारण आप उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा ब्राह्मण विधायक के रूप में अलग पहचान रखते हैं।
सार्थक एक नई सोच संस्था आपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर सार्थक पाठशाला में बच्चों के साथ केक काटकर आपका जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने काल कर हर्ष बाजपेयी जी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही नोएडा आने के लिए भी आमंत्रित किया गया, इस दौरान स्लम के बच्चों को कॉपी किताबों के साथ गिफ्ट भी दिया गया।



