Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

गुरू पूजा महोत्सव: सतलोक आश्रम मुरादनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। मानव उत्थान सेवा समिति एवं यशोदा फाउंडेशन के तत्वावधान में सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से दिनांक 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में सतलोक आश्रम, मुरादनगर, गाजियाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का विशाल आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉ सुरेश वाली जर्नल मेनेजर, यशोदा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स (यशोदा फाउंडेशन), विकास सिंह भदौरिया कम्युनिटी आउटरीच (मार्केटिंग हैड) डॉ. श्रीराग–जनरल फ़िज़िशिय, डॉ. वैष्णवी, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, सुश्री श्रुति डायटीशियन, मधु नर्सिंग स्टाफ़, अरबाज़ नर्सिंग स्टाफ़ उपस्थित चिकित्सकों द्वारा जनरल चेकअप, परामर्श, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, दंत परामर्श, नेत्र जांच, फिजियोथैरेपिस्ट, PFT सहित विभिन्न जांच सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।

विशेष रूप से, मरीजों की सुविधा हेतु ई.सी.जी जांच की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की ओर से उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज के छोटे सुपुत्र एवं समाज सेवी श्री सुयश जी महाराज एवं संस्था के वरिष्ठ अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार (ऑल इंडिया यूथ कॉर्डिनेटर) ने यशोदा फाउंडेशन की संपूर्ण टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मानव सेवा दल यूथ टीम शाखा आश्रम विभाग सहित सभी उपस्थित प्रेमी सज्जनों का विशेष योगदान रहा।

यह शिविर समाज के प्रति सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करता हुआ एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button