
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोम जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शहर मंडल द्वारा उनकी प्रतिमा पर 65 दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महिम गुप्ता ने की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक गजराज सिंह एवं सुनीत शर्मा रहे। इस अवसर पर शहर मंडल के पदाधिकारी रोहित चौहान, कलुआ कश्यप, अनिल जिंदल, देवेंद्र सौराज तथा क्षेत्रीय पार्षद शीतल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



