Homeमौसम

मौसम विभाग ने किया आँधी, तूफान और जोरदार बारिश का येलो अलर्ट, 27 से 30 जुलाई तक जारी

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में 27 जुलाई से आँधी-तूफान, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के साथ संभावित व्यापक वर्षा का जोर आरम्भ होकर 30 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है, ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध/अपील है कि कृपया भारी वर्षा/ओलावृष्टि/वज्रपात के दौरान निम्न उपाय / सावधानियां अपनाएं:- पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से सावधान रहें। रेडियो/टेलीविजन / सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। विद्युत तार/विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले टीन शैड आदि को मजबूती से बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें। कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं। मौसम के बारें मे और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है। किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button