Homeगाजियाबादराष्ट्रीयशिक्षासम्मानसामाजिकसांस्कृतिक

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अनुज गोयल का राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश- वीरों के बलिदान को न भूलें, जिम्मेदार नागरिक बनें

मोदीनगर,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलिज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में 15.08.2026को 80वां स्वतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के अध्यक्ष, शिक्षाविद, समाजसेवी सीए॰ काउन्सिल मेम्बर सीए॰ डाo अनुज गोयल ने तिरंगा फहराया। अपने सम्बोधन में कहा कि अनेको बीरो के कडे संद्यर्ष के बाद हमे यह खुली हवा में सांस लेना नसीब हुआ है। हमें उन महान सेनानियो के त्याग को कभी नही भूलना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी है कि देश में सफाई रखे और अपने बडो का आदर करे। विद्यार्थियो का कर्त्तव्य है कि वे मन लगाकर पढाई करे और देश की आजादी को बचाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल ने कहा कि आजादी पाना कठिन था, परन्तु इसे संभालना उससे भी बडा कर्त्तव्य है। हमे एक अच्छा नागरिक बनकर देश को आगे बढाना चाहिए। आज हम सब मिलकर देश की उन्नति का संकल्प ले।

कॉलेज के ट्रस्टी सुप्रसिद्व एडवोकेट अमन गोयल ने कहा कि यह देश का मुख्य राष्ट्रीय पर्व है, जो हमे हमारे वीरो के बलिदान की याद दिलाता है। अयहयोग आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन और भारत छोड़ो आन्दोलन जैसे जन-आन्दोलन ने अंग्रेजों की नीव हिला दी थी। और ब्रिटिस सरकार भारत छोड़ने पर विवश हो गई।
इस अवसर पर कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती माया गोयल ने अनेक चार्टेड एकाउन्टेन्ट्स, प्रसिद्व अधिवक्ता, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, छात्र व छात्राओ को आर्शीवाद व धन्यवाद ज्ञापित किया। हैडिंग बनाओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button