
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। लर्निंग ट्विस्ट स्कूल, रईसपुर रोड, 25 अगस्त 2026 को एनडीआरएफ, गोविंदपुरम में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 यूपी स्टेट चाकबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चौधरी ने की। चैम्पियनशिप का उद्घाटन अजय खोखर एवं श्रीमती मोनालिसा फ्रांसिस द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 30 विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अशोक, नरेश, श्रीमती मोनिका कपूर, विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों ने बताया कि यह चैम्पियनशिप 25 एवं 26 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी तथा प्रतियोगिता का समापन 26 अगस्त 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

लर्निंग ट्विस्ट स्कूल ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



